नोएडा में लाठी-डंडों से लैस लड़कों ने किया हंगामा, युवती को दिखाया प्राइवेट पार्ट; दो अरेस्ट
नोएडा (यूपी) के एक होटल में दोस्त के साथ पार्टी में गई युवती को कुछ बदमाशों ने अश्लील इशारे किए और लाठी-डंडों से मारने की धमकी दी। घटना से संबंधित वायरल वीडियो में एक युवक को युवती को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते देखा जा सकता है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।