inshorts

नोएडा में लेन बदलने पर लगेगा ₹1500 का जुर्माना, 3 जगहों पर नियम होगा लागू

नोएडा में ट्रैफिक पुलिस जल्द ही तीन प्रमुख रास्तों पर लेन ड्राइविंग लागू करने वाली है जिसके तहत कोई भी चालक अपनी लेन तोड़ता है तो उस पर ₹1500 जुर्माना लगाया जाएगा। इन स्थानों में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास चरखा गोल चक्कर, गार्डन गैलेरिया मॉल से फिल्म सिटी तक और दलित प्रेरणा स्थल के पास बर्ड फीडिंग पॉइंट शामिल हैं।