नोएडा में लड़कों को शादी के जाल में फंसाकर चोरी करने वाले गैंग का हुआ भंडाफोड़

नोएडा (यूपी) में पुलिस ने कुंवारे लड़कों को शादी के जाल में फंसाकर घर से पैसे-गहने चुरा लेने वाले गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। डिप्टी कमिश्नर शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, यह लोग गिरोह की लड़की को दुल्हन बताकर रिश्ता तय करते हैं और शादी के बाद लड़की ससुराल से गहने व नकदी लेकर भाग जाती है।