नोएडा में सड़क पर खड़ी थी कार, रास्ता देने के लिए कहने पर युवक ने ट्रक चालक को मारी गोली

नोएडा (यूपी) के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक ने ट्रक चालक को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, युवक ने सड़क के बीचों-बीच अपनी कार खड़ी की हुई थी और ट्रक चालक ने हॉर्न बजाकर रास्ता देने को कहा तो आक्रोशित होकर उसने गोली चला दी।