नोएडा मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ₹1.6 लाख तक मिलेगा वेतन
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है और चयनित उम्मीदवारों को ₹1.60 लाख तक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को ज़रूरी सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट 21 अप्रैल तक डाक, पोस्ट या कुरियर के माध्यम से विभाग के कार्यालय में जमा कराना होगा।