नोएडा सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो का होगा विस्तार, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
केंद्र सरकार ने नोएडा सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर लंबे विस्तारित कॉरिडोर को मंज़ूरी दे दी है जिसमें 8 ऐलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह निर्णय शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। कॉरिडोर के चालू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 61.62 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क होगा।