नोएडा समेत यूपी के 8 ज़िलों में पटाखों पर बैन; बनाने-बेचने व इस्तेमाल करने पर होगी जेल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 ज़िलों में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध के दायरे में नोएडा, गाज़ियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, शामली और मुज़फ्फरनगर ज़िले हैं। आदेश के उल्लंघन पर 5 साल कारावास की सज़ा, ₹1 लाख का जुर्माना या दोनों दंड दिए जा सकते हैं।