नोएल टाटा vs चंद्रशेखरन की कानूनी जंग में वकील सिंघवी और साल्वे होंगे आमने-सामने
नोएल टाटा के नेतृत्व वाले टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस में एन. चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन नियुक्त करने पर विवाद बढ़ गया है। दोनों पक्षों ने वकील रखे हैं। टाटा ट्रस्ट्स के लिए सिरिल अमरचंद मंगलदास, अभिषेक मनु सिंघवी और मुकुल रोहातगी पैरवी कर रहे हैं। वहीं, टाटा संस के लिए एनाग्राम पार्टनर्स और हरीश साल्वे पैरवी कर रहे हैं।