नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को ट्रस्टी बनाने को लेकर पर अबतक नहीं बन पाई है सहमति: रिपोर्ट
मनीकंट्रोल के मुताबिक, दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी नियुक्त किए जाने पर अबतक सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, शनिवार को प्रस्तावित ट्रस्ट की बोर्ड बैठक रद्द कर दी गई जबकि टाटा ट्रस्ट से जुड़ी 2 इकाइयों की बोर्ड बैठकें तय समय पर आयोजित हुईं।