टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस की लिस्टिंग योजना का फिर विरोध किया है। उन्होंने चिंता जताई कि लिस्टिंग से शेयरधारकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे समूह का ध्यान परोपकार के बजाय मुनाफे पर केंद्रित हो जाएगा। वहीं, एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाला टाटा संस प्रबंधन आरबीआई के नियमों का पालन करते हुए लिस्टिंग के पक्ष में है।