inshorts

चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट को बॉम्बे HC में चुनौती देगी टाटा ट्रस्ट्स: रिपोर्ट

मनीकंट्रोल के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन के पद पर एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि नोएल टाटा के विरोध के बावजूद बोर्ड ने 17 सितंबर को चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को मंज़ूरी दी थी।