गोरखपुर एम्स (यूपी) में दुर्लभ मामले के तहत सर्जरी करके चार साल के एक बच्चे की नाक से दांत निकाला गया है। नाक के अंदर दांत विकसित होने से छह महीनों से बच्चा ऊपरी जबड़े और नाक के पास असहनीय दर्द से परेशान था। वहीं, एम्स प्रशासन इस केस को प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल में प्रकाशित कराने की कोशिश में है।