एमआई अमीरात के विकेटकीपर निकोलस पूरन ने आईएलटी20 मैच के 16वें ओवर में डेज़र्ट वाइपर्स के बल्लेबाज़ मैक्स होल्डन को स्टंप आउट नहीं किया जबकि वह क्रीज़ से बाहर थे। दरअसल, मैक्स आक्रामक बल्लेबाज़ी नहीं कर रहे थे जिसके चलते पूरन ने उन्हें आउट नहीं किया। एक गेंद बाद मैक्स जानबूझकर 42(37) रनों पर रिटायर आउट हो गए।