नोकझोंक के बाद ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को दिया बड़ा झटका, रोक दी यूक्रेन की सैन्य सहायता

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ हुई तीखी बहस के बाद ज़ेलेंस्की को बड़ा झटका देते हुए यूक्रेन की सैन्य सहायता को पूरी तरह रोक दिया है। वाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप केवल यह चाहते हैं कि तीन साल से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो।