एक शख्स ने रेडिट पर बताया कि रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी के पहले दिन महज़ 2 घंटे बाद मालिक ने उसे निकाल दिया। मालिक ने कहा कि वह काम सीखने में बहुत स्लो है। पोस्ट पर लोगों ने हैरानी जताई। एक यूज़र ने कहा कि महज 120-मिनट में किसी नए कर्मचारी की काबिलियत कैसे पहचानी जा सकती है।