नौकरी छूटने पर सरकार देगी 3 महीने तक 50% सैलरी, अब जून 2027 तक बढ़ी स्कीम
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को 1-साल और बढ़ाकर जून 2027 तक के लिए लागू कर दिया है। योजना के तहत एसआई के दायरे में आने वाले किसी कर्मचारी की नौकरी अनजाने में या जबरन छूटने पर सरकार 90-दिनों तक सैलरी का 50% देती है। जीवन में 1 बार ही इसका लाभ मिलता है।