पुणे (महाराष्ट्र) के पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश मोदक अपनी 9-5 की नौकरी छोड़कर '365डी फार्म्स' में दुर्लभ हिमालयन कॉर्टिसेप्स मशरूम उगा रहे हैं। 'बेटर इंडिया' के अनुसार, शैलेश ने आईसीएआर-डीएमआर सोलन से ग्लास जार में कॉर्डिसेप्स उगाने की ट्रेनिंग ली है और अब ₹12 लाख/वर्ष कमा रहे हैं। कई औषधीय लाभ वाले इस मशरूम की कीमत करीब ₹1 लाख/किलो है।