नौकरी जाने पर कंपनी की तरफ से मिलने वाले कंपनसेशन पर कितना टैक्स लगता है?

नांगिया ऐंड कंपनी एलएलपी के डायरेक्टर इतेश दोढ़ी के मुताबिक, एंप्लॉयमेंट टर्मिनेशन पर मिलने वाले सेवरेंस-पे को सैलरी इनकम का हिस्सा माना जाता है और उस पर उसी के अनुसार टैक्स लागू होता है। चाहे रकम कितनी भी हो, उसे रेगुलर सैलरी की तरह टैक्सेबल माना जाता है और टैक्सपेयर के स्लैब रेट के अनुसार उस पर टैक्स लगता है।