ग्लोबल इम्प्लॉयबिलिटी यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2025 के मुताबिक, नियोक्ताओं की ज़रूरत के अनुसार नौकरी लायक ग्रैजुएट्स तैयार करने के लिहाज़ से भारत में आईआईटी दिल्ली शीर्ष पर है। इसके बाद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (बेंगलुरु), आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईएम अहमदाबाद, आईआईटी मद्रास, दिल्ली यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, अन्ना यूनिवर्सिटी और बेंगलुरु यूनिवर्सिटी का स्थान है।