नौकरी से निकाले जाने पर भड़के कर्मचारी ने हैदराबाद में चाकू मारकर की बॉस की हत्या
हैदराबाद में नौकरी से निकाले जाने से नाराज़ एक शख्स ने अपने साथी संग मिलकर बॉस की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शख्स नशे की हालत में काम पर आता था जिसके चलते रियल एस्टेट व्यवसायी ने 20 दिन पहले उसे निकाल दिया था। बकौल पुलिस, नौकरी जाने के बाद शख्स ऑफिस के चक्कर काटता रहता था।