सेबी का 'Payroll-Linked SIP' प्लान नौकरीपेशा लोगों के लिए निवेश को आसान-अनुशासित बना सकता है। इस व्यवस्था में सैलरी से तय रकम अपने-आप SIP में निवेश हो जाएगी जिससे नियमित बचत की आदत मज़बूत होगी। बकौल एक्सपर्ट्स, इससे लोग खर्च से पहले निवेश कर पाएंगे, लॉन्ग-टर्म में बड़ा फंड बना सकेंगे और बाज़ार के उतार-चढ़ाव का असर भी कम होगा।