inshorts

नौकरशाहों को लोकतंत्र को विफल करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के एक गांव में एक महिला को सरपंच पद पर बहाल करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा है कि नौकरशाहों को लोकतंत्र को विफल करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती। दरअसल, रायगढ़ के ज़िलाधिकारी ने गांव में सरपंच पद खाली की घोषणा की थी जिसपर कोर्ट ने यह बात कही।