निखिल कामत की भविष्यवाणी, 10 साल में ये चीज़ें होंगी सोना-चांदी व ज़मीन से अधिक मूल्यवान

ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 10 वर्षों में एनर्जी और इलेक्ट्रॉन, सोना-चांदी, पैसा और ज़मीन से ज़्यादा मूल्यवान हो जाएंगे। उन्होंने एक रिसर्च का हवाला दिया जिसके मुताबिक, आज हर डिजिटल गतिविधि की रीढ़ बिजली और ऊर्जा बन चुकी है इसलिए भविष्य में इन्हें नई डिजिटल करेंसी का दर्जा मिल सकता है।