inshorts

निखिल गुप्ता ने भारत सरकार के एक कर्मचारी के इशारे पर पन्नू की हत्या की साजिश रची थी: अमेरिका

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत ने 19 साल+ की सज़ा सुनाई है। बकौल अमेरिकी न्याय विभाग, भारत सरकार के एक कर्मचारी के इशारे पर काम कर रहे निखिल ने हत्या के लिए सुपारी देने की साजिश समेत 3 आरोपों में जुर्म कबूला है।