नौगाम विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए J&K सरकार ने किया मुआवज़े का एलान
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में मारे गए 9 लोगों के परिजनों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने ₹10-₹10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। दरअसल, फरीदाबाद से ज़ब्त अमोनियम नाइट्रेट इस थाने में रखा था और पुलिस-फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच के दौरान इसमें धमाका हुआ।