नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल में 6 माह तक बढ़ा AFSPA, अधिसूचना जारी
केंद्र सरकार ने नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) को अगले 6-महीनों के लिए बढ़ा दिया है। मणिपुर के 13-थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में यह लागू रहेगा। नागालैंड और अरुणाचल के कुछ इलाकों को भी ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।