नागालैंड के चिज़ामी गांव की शिक्षिका सेनो त्सुहा ने 8 वर्षों के संघर्ष के बाद महिलाओं को पुरुषों के बराबर मज़दूरी दिलाई। उनके प्रयासों से जनवरी-2014 में चिजामी गांव की ग्राम परिषद ने महिलाओं को समान वेतन देने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद महिलाओं को ग्राम परिषद में भी जगह मिली। अब वे गांव के फैसलों में भी भागीदारी निभाती हैं।