नागपुर (महाराष्ट्र) में एक 70 साल की महिला में दाईं ओर दिल पाया गया है। आमतौर पर दिल बाईं तरफ होता है और साइंस की भाषा में इस दुर्लभ स्थिति को ‘डेक्सट्रोकार्डिया’ कहा जाता है। महिला सीने में दर्द और सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल पहुंची थी व उनकी जांच करने पर डॉक्टरों को इस बारे में पता चला।