नागपुर में ड्राइविंग सीखने के दौरान कुएं में कार के गिरने से 3 लोगों की हुई मौत

नागपुर (महाराष्ट्र) में सोमवार रात करीब 11 बजे एक कार 15 फीट गहरे कुएं में गिर गई जिससे 3 युवकों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, इन तीन युवकों में से एक गाड़ी चलाना सीख रहा था और तेज़ रफ्तार होने के कारण नियंत्रण बिगड़ने के बाद कार कुएं की दीवार तोड़ते हुए उसके अंदर गिर गई।