महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र नागपुर में सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार बंटी शेल्के ने बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण प्रभाकरराव दटके के कार्यालय में जाकर वहां मौजूद लोगों से वोट मांगा जिसका शेल्के ने 'X' पर वीडियो भी शेयर किया है। शेल्के ने लिखा, "मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि विचारों से है।"