नागपुर हिंसा में घायल हुए शख्स की अस्पताल में हुई मौत, 6 दिनों से वेंटिलेटर पर था
नागपुर (महाराष्ट्र) हिंसा में 17 मार्च को घायल हुए 38 वर्षीय इरफान अंसारी नामक शख्स की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा के दिन रेलवे स्टेशन के पास इरफान गंभीर रुप से घायल मिले थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था जहां वह 6 दिनों से वेंटिलेटर पर थे।