नागपुर हिंसा मामले का 'मास्टरमाइंड' फहीम गिरफ्तार, 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

नागपुर हिंसा मामले के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है व उसे 21 मार्च तक कस्टडी में रखा जाएगा। फहीम पर 'औरंगज़ेब की कब्र पर हुए विवाद' को लेकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है जिसके बाद हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने कहा है कि वे हर ऐंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं।