निजी यात्रा पर बेंगलुरु पहुंचे यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-तृतीय अपनी क्वीन कैमिला के साथ निजी यात्रा पर बेंगलुरु पहुंचे हैं और वह वाइटफील्ड में एक एकीकृत चिकित्सा सुविधा केंद्र में ठहरे हुए हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष मई में ब्रिटेन के किंग के रूप में उनके राज्याभिषेक के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है।