inshorts

न जिम और न घर से गई बाहर, 2BHK घर में महिला ने कम कर लिया 16 किलो वज़न; शेयर की जर्नी

फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंबिका सागर ने अपने 2BHK फ्लैट में रोज़ 20,000 कदम चलकर 90 किलो से अपना वज़न 74 किलो कर लिया है। उन्होंने बिना जिम-ट्रेडमिल के 16 किलो वज़न घटाया। इसके लिए उन्होंने रोज चलने के साथ कैलोरी डेफिसिट और संतुलित डाइट पर ध्यान दिया। उन्होंने शुरुआत में 3,000 कदम चलने और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाने की सलाह दी।