नोटों की गड्डियों से सजा रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर, प्रसाद के रूप में मिलेगा चढ़ावे का पैसा

रतलाम (मध्य प्रदेश) के महालक्ष्मी मंदिर को दीपोत्सव पर नोटों से सजाया गया है। सजावट में भक्तों द्वारा दी गई ₹1, ₹2, ₹5, ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 के नोटों की गड्डियों का उपयोग किया गया है। रुपए देने वाले भक्तों की ऑनलाइन एंट्री की गई है और उन्हें चढ़ावे का पैसा प्रसाद के रूप में मिलेगा।