नोटों से भरा बैग छीन पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर उड़ा दिए ₹81,000; सामने आया वीडियो

शिमला में एक बंदर ने एक शख्स से ₹81,800 का नोटों का बंडल झपट लिया और एक ऊंचे पेड़ पर बैठकर एक-एक कर नोट निकालकर फेंक दिए। शख्स पैसे बैंक में जमा करवाने जा रहा था और बंदर की हरकत से वह रोने लगा। स्थानीय लोगों ने नोट बटोरने में उसकी मदद की लेकिन करीब ₹1,500 का हिसाब नहीं मिला।