क्या है उस सीरीज़ का शेड्यूल जिसमें भारत की कप्तानी करेंगे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी?

14-वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय अंडर-19 टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय अंडर-19 टीम इस दौरे में तीन वनडे मैच खेलेगी। पहला मैच 3 जनवरी, दूसरा 5 जनवरी और तीसरा 7 जनवरी को खेला जाएगा। टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं।

Load More