नेट प्रॉफिट गिरा लेकिन आज उछले ऐक्सिस बैंक के शेयर, ब्रोकरेज फर्म्स ने बढ़ाया टारगेट

ऐक्सिस बैंक के शेयर सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद गुरुवार को इंट्रा-डे में 4.16% उछलकर ₹1217.65 पर पहुंच गए। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26% गिरकर ₹5,090 करोड़ रहा। ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने इसका टारगेट प्राइस ₹1,340 से बढ़ाकर ₹1,460 जबकि जेफरीज़ ने ₹1,370 से बढ़ाकर ₹1,430 किया है।