नेट सेशन में धोनी के 'हेलीकॉप्टर' शॉट की कॉपी करते दिखे DC के बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह नेट सेशन में एमएस धोनी के मशहूर 'हेलीकॉप्टर' शॉट की कॉपी करते हुए नज़र आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ खेलेगा।