नैटको फार्मा के शेयर 12% उछले, मार्च में वज़न घटाने की दवा लॉन्च कर सकती है कंपनी

नैटको फार्मा के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12% से अधिक उछल गए। यह तेज़ी कंपनी को सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को लॉन्च करने के लिए मंज़ूरी मिल जाने की खबर और कंपनी के तिमाही नतीजे मज़बूत रहने के बाद आई है। सेमाग्लूटाइड एक लोकप्रिय वेट लॉस दवा है जिसे कंपनी मार्च में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Load More