नोटबंदी के 9 साल हुए पूरे, ₹500 और ₹1000 के नोट किए गए थे बंद

8 नवंबर 2025 को नोटबंदी के 9 साल पूरे हो गए हैं। 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए एलान किया था कि ₹500 और ₹1000 के नोटों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है। इसके बाद पुराने नोट जमा करने के लिए बैंकों पर लंबी लाइनें लगती थीं।