नेटवर्क पीपुल सर्विसेज़ टेक्नोलॉजी के शेयर ने निवेशकों को 4-साल में करीब 5,900% का तगड़ा रिटर्न दिया है। 6-जनवरी 2022 को इस शेयर की कीमत करीब ₹23 थी जो शुक्रवार को ₹1400 पर कारोबार करता दिखा। अगर किसी ने इस शेयर में 4-साल पहले ₹1 लाख निवेश किए होते तो आज उसकी वैल्यू ₹60 लाख से ज़्यादा हो गई होती।