निठारी हत्याकांड में बरी होने के बाद सुरेंद्र कोली जेल से आया बाहर, 18 साल से था बंद
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहुचर्चित निठारी हत्याकांड में बरी होने के बाद सुरेंद्र कोली ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल से रिहा हो गया है। 2006 में कई बच्चों व महिलाओं की हत्या करने के आरोप में कोली 18 साल से जेल में बंद था। गौरतलब है कि सुरेंद्र कोली पहले से ही 12 मामलों में बरी हो गया था।