नीता अंबानी के पॉपकॉर्न बकेट की आकृति वाले बैग की कीमत है ₹20 लाख

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के पॉपकॉर्न बकेट की आकृति वाले बैग की कीमत करीब ₹20 लाख है। नीता इस बैग के साथ मुंबई में अपनी बेटी ईशा अंबानी की अगुआई वाले टीरा ब्यूटी स्टोर के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं। ईशा को इस इवेंट में ₹5 लाख से ज़्यादा की कीमत वाले बैग के साथ देखा गया।