नीता अंबानी ने बताया अपनी फिटनेस का राज़, कहा- शुगर नहीं लेती और 5000-7000 कदम चलती हूं

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 61 की उम्र में अपनी फिटनेस को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया, "हफ्ते में 5-6 दिन एक्सरसाइज़ और कई बार स्वीमिंग व एक्वा एक्सरसाइज़ भी करती हूं।" वीडियो में नीता ने बताया कि वह ट्रैवल में वर्कआउट नहीं करने पर 5000-7000 कदम चलना पसंद करती हैं।