नीतू मैम ने बताया उन्होंने स्टेज पर घूंघट उठाकर क्यों देखा था खान सर की पत्नी का चेहरा

मशहूर टीचर नीतू मैम ने बताया है कि उन्होंने खान सर के रिसेप्शन में उनकी पत्नी का घूंघट उठाकर क्यों देखा था। उन्होंने कहा, "वहां पहुंचते ही मुझे सीधे स्टेज पर ले जाया गया। मुझे नहीं पता था कि किसी और महिला ने घूंघट उठाकर नहीं देखा। दुल्हन देखते ही...मुंह देखने और शगुन देने का...मेरे अंदर का बिहारीपन जाग उठा।"