नेतृत्व में फेरबदल के बीच इंडसइंड बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
इंडसइंड बैंक में चल रहे नेतृत्व फेरबदल के बीच बैंक के कस्टमर मैनेजमेंट हेड राणा विक्रम आनंद और वेल्थ व पैरा बैंकिंग हेड अनिश बहल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आनंद 1-अप्रैल तक पद पर बने रहेंगे जबकि बहल का कार्यकाल 20-जनवरी को समाप्त होगा। दोनों ने बैंक के बाहर नए अवसर तलाशने की इच्छा जताई है।