नितिन गडकरी ने 'नेताओं का टोल क्यों नहीं लगता' सवाल का दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि क्यों राजमार्गों पर मंत्रियों और राजनीतिक नेताओं का टोल नहीं लगता है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में सांसद और विधायक सरकार का हिस्सा होते हैं...नेता को ज़्यादा सुविधाएं देनी चाहिए...लेकिन उसके भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मेरे घर में रोज़ 5000 लोगों को चाय पिलाई जाती है।"