inshorts

नीतीश कुमार रेड्डी ने पास किया फिटनेस टेस्ट, कोहली के यो-यो टेस्ट स्कोर से काफी आगे निकले

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद चोटिल होने वाले भारतीय ऑल-राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल 2025 से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह सनराइज़र्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए तैयार हैं। नीतीश ने 18.1 स्कोर के साथ यो-यो टेस्ट पास किया है। गौरतलब है, विराट कोहली ने 2023 में यो-यो टेस्ट में 17.2 का स्कोर किया था।