नेतन्याहू और आइजेनकोट की नीतियां मिलती-जुलती: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इज़रायल में अगली सरकार के गठन को लेकर जारी राजनीतिक खींचतान पर कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के विचार काफी हद तक समान हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों उनकी नीतियों का समर्थन करते हैं। ट्रंप ने कहा कि आइजेनकोट उनकी काफी तारीफ करते हैं।